पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर उत्तराखंड को केंद्रीय शिक्षा मंत्री की बधाई
विकास गर्ग / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य ने उल्लास (नव भारत साक्षरता कार्यक्रम) के तहत निर्धारित समय से पहले यह उपलब्धि हासिल कर पूरे देश के लिए मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड ने 98 प्रतिशत से अधिक वयस्क साक्षरता दर दर्ज कर 95 प्रतिशत के राष्ट्रीय मानक को भी पीछे छोड़ दिया है। केंद्रीय मंत्री ने इस सफलता का श्रेय राज्य सरकार, शिक्षा विभाग, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और आम जनता के सामूहिक प्रयासों को दिया। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य का लक्ष्य केवल साक्षरता तक सीमित नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और आजीवन सीखने के अवसर उपलब्ध कराकर उत्तराखंड को ज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!