डॉ. आशुतोष ने संभाली नई जिम्मेदारी

श्रीनगर गढ़वाल। चिकित्सा शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी दोबारा मिलने पर डॉ. आशुतोष सयाना ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की कामना की। साथ ही उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य के रूप में पुनः नियुक्त डॉ. सीएमएस रावत को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संस्थान विकास और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के नए आयाम स्थापित करेगा।
