ईवीएम वेयर हाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण


टिहरी। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने डबल लॉक प्रणाली, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती तथा अग्निशमन उपकरणों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वेयर हाउस के निचले तल पर सीलन की समस्या के समाधान के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मरम्मत कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!