मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों पर ही होगी सुनवाई


देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी संजय जैन ने तिलक भवन, विकासनगर में पत्रकार वार्ता कर विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में मतदाताओं को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि विकासनगर विधानसभा के लगभग 1.18 लाख मतदाताओं में से करीब 41 हजार को नाम, उपनाम अथवा अन्य छोटी तकनीकी विसंगतियों के आधार पर नोटिस जारी किए गए थे। साथ ही सुनवाई के लिए बूथों से कई किलोमीटर दूर केंद्र निर्धारित किए गए, जिससे मतदाताओं को कठिनाई हो रही थी। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव ठाकुर ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए अधिकारी ने आदेश संशोधित कर अब संबंधित बूथों पर ही सुनवाई कराने के निर्देश जारी किए हैं। कांग्रेस ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। पत्रकार वार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!