डेंगू रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, पांच अस्पतालों में एलाइजा जांच की सुविधा


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर जनपद में डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। मानसून के मद्देनजर सोर्स रिडक्शन अभियान चलाकर जलभराव वाले स्थानों की पहचान, मच्छरों के लार्वा नष्ट करने और जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग, सीएचसी अगस्त्यमुनि, सीएचसी जखोली, पीएचसी ऊखीमठ सहित पांच अस्पतालों में एलाइजा जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही आवश्यक दवाएं, जांच किट और चिकित्सा उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। डेंगू मरीजों के उपचार के लिए 16 डेडिकेटेड बेड आरक्षित किए गए हैं। फिलहाल जनपद में डेंगू का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है, लेकिन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने तथा डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!