घायल श्रद्धालु के लिए देवदूत बनी पौड़ी पुलिस


पौड़ी। कांवड़ यात्रा के दौरान पौड़ी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल श्रद्धालु की समय पर मदद कर मिसाल पेश की। हरियाणा निवासी रामशरण श्री नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए पैदल मार्ग से जा रहे थे। तोली सड़क गेट के समीप सीढ़ियों पर पैर फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और चलने में असमर्थ हो गए।
सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्गम पैदल मार्ग से घायल श्रद्धालु को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा आगे की चिकित्सा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सेवा भावना से प्रभावित श्रद्धालु एवं उनके परिजनों ने पौड़ी पुलिस का आभार जताया। इस राहत कार्य में मुख्य आरक्षी विनोद दिलवाल, आरक्षी मयंक डबराल, आरक्षी जीतपाल राणा तथा होमगार्ड अनिल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए पौड़ी पुलिस लगातार मुस्तैदी से सेवाएं दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!