विकसित भारत आउटरीच कार्यक्रम आज से

देहरादून। केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा 21 से 23 जुलाई तक चकराता के चिल्ड्रन्स पार्क में विकसित भारतदृगारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विषय पर तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास और आजीविका मिशन से जुड़ी जानकारी चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी। इसके साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताएं, निःशुल्क चिकित्सा शिविर और योजनाओं से संबंधित सूचना स्टॉल लगाए जाएंगे।
