मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी से शटर बंद कर भागे संचालक, कई दुकानों की बिक्री पर रोक

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
देहरादून। जनस्वास्थ्य से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और ड्रग विभाग ने संयुक्त रूप से सेफ ड्रग्स: सेफ लाइफ अभियान के तहत सहसपुर, सभावाला, बड़ा रामपुर, छोटा रामपुर, झाझरा और सुद्धोवाला क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी की। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही कई मेडिकल स्टोरों के शटर बंद हो गए, जबकि जांच में कई प्रतिष्ठानों पर गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपलब्धता, एक्सपायरी दवाइयों का रखरखाव, दवा खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, सीसीटीवी और कोल्ड-चेन सिस्टम की जांच की गई। बालाजी मेडिकोज में फार्मासिस्ट और संचालक अनुपस्थित मिले, खराब फ्रिज में एक्सपायरी दवाइयां रखी थीं, जिन्हें जब्त कर बिक्री तत्काल बंद करा दी गई। पर्व मेडिकल स्टोर में छह माह पुरानी एक्सपायरी दवाइयां, अव्यवस्थित रिकॉर्ड और नारकोटिक्स दवाओं के बिल नहीं मिले, जिसके बाद वहां भी बिक्री रोक दी गई।
जनता मेडिकल स्टोर में खराब फ्रिज में रखे इंजेक्शन नष्ट कराए गए और संचालन बंद कराया गया। शंभु मेडिकल स्टोर तथा हेल्थ केयर फार्मेसी में भी सीसीटीवी, फार्मासिस्ट और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां मिलने पर कार्रवाई की गई। वहीं, ग्लोबल फार्मा डिस्टीब्यूटर्स में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोरों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से बिना पर्ची प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री या अन्य अनियमितताओं की सूचना विभाग को देने की अपील की गई।