भागीरथी कला संगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

श्रीनगर गढ़वाल। भागीरथी कला संगम के सदस्यों ने गंगा दर्शन पार्क स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान हरेला पर्व पर लगाए गए पौधों में पानी देकर उनकी देखभाल की गई। समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने अपनी मां की स्मृति में लगाए गए आम के पौधे के चारों ओर सुरक्षा घेरा भी लगाया। अभियान में समिति के कई सदस्यों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
