कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को शंकराचार्य चौक से रुड़की तक कांवड़ पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को 25 जुलाई तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन घाटों के पास सुरक्षा दीवार न होने पर तत्काल बैरिकेडिंग कराने, संभावित जलभराव वाले स्थानों का स्थायी समाधान करने, झाड़ियों की कटाई, पेड़ों की लॉपिंग और अंडरपास पर सुरक्षा जाल लगाने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत को अस्थायी शौचालय बढ़ाने तथा सभी भंडारों और सुविधास्थलों पर स्पष्ट दिशासूचक संकेतक लगाने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित, सुगम और गड्ढामुक्त बनाया जाए तथा सभी विभाग समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध निर्वहन करें। वहीं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, प्रभावी भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।