दून पुलिस ने लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर बिखरी मुस्कान


देहरादून। दून पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों के चेहरों पर खुशी लौटाई है। भारत सरकार के संचार सारथी (सीईआईआर) पोर्टल की सहायता से पुलिस लगातार गुम मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद करने का अभियान चला रही है।
इसी क्रम में कोतवाली डालनवाला पुलिस टीम ने अलग-अलग कंपनियों के 5 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल गुम होने की शिकायत प्राप्त होते ही उसे सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेसिंग पर लगाया जाता है, जिससे मोबाइल बरामदगी की कार्रवाई तेजी से की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!