गढ़वाली भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु गढ़वाली में नित्य प्रार्थना प्रारंभ

उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपरांत पवित्रा लीला बाल वाटिका जोशियाड़ा में गढ़वाली भाषा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से गढ़वाली भाषा में नित्य प्रार्थना शुरू की गई। विद्यालय के प्रबंधक अजय प्रकाश बडोला ने बताया कि सप्ताह में तीन दिन गढ़वाली में प्रार्थना कर बच्चों को मातृभाषा बोलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रधानाचार्य विनीता बडोला ने कहा कि बच्चों को अंग्रेजी, संस्कृत के साथ गढ़वाली बोलना भी सिखाया जाएगा। इस अवसर पर बिजला पवार, संतोषी रावत, अंजू, सरिता, सुष्मिता, प्रियंका, मुस्कान, सुभाष, बनी आदि उपस्थित रहे।
