मेरठ घटना के विरोध में कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने किया प्रदर्शन


हरिद्वार। मेरठ में प्रदर्शन कर रहे दलित समाज के लोगों के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर दलितों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष तीरथ पाल रवि और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि मेरठ की घटना से दलितों के प्रति सरकार और प्रशासन का रवैया सामने आया है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई अनुचित है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मुरली मनोहर, महेश प्रताप सिंह राणा सहित अन्य नेताओं ने मृतक दलित बेटी को न्याय दिलाने और दर्ज मुकदमों की समीक्षा की मांग की। प्रदर्शन में नेत्रपाल सिंह अष्टवाल, वीपी सिंह तेजियांन, आशीष पंवार, पार्षद सुनील कुमार, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!