गोष्ठी में रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध


देहरादून/आजमगढ़। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा, आजमगढ़ एवं शालिनी साहित्य सृजन के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा निकेतन, एटलस टैंक स्थित सभागार में भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
आयोजिका शालिनी राय ने अतिथियों एवं साहित्यकारों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रवेश सिंह ने साहित्यिक संस्थाओं के प्रयासों की सराहना की, वहीं अध्यक्षता कर रहे प्रो. प्रभुनाथ सिंह ‘मयंक’ ने साहित्य सृजन की महत्ता पर प्रकाश डाला। काव्य गोष्ठी में जनपद के अनेक कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश पांडे ‘सागर’ ने किया। अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!