भूस्खलन प्रभावित 38 परिवारों को जिला प्रशासन ने बांटी राहत सामग्री


उत्तरकाशी। तहसील चिन्यालीसौड़ की ग्राम पंचायत छणद-खालसी में भूस्खलन से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा के समन्वय से पूर्ति विभाग द्वारा 38 प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरित की गई।
तहसीलदार जबर सिंह असवाल, राजस्व निरीक्षक हरीश एवं राजस्व उप निरीक्षक अंकित कुमार की मौजूदगी में प्रभावित परिवारों को 10 किग्रा चावल, 10 किग्रा आटा, दाल, चीनी, दूध सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुरक्षा प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। प्रभावित परिवारों को भोजन, पेयजल, आवास और अन्य जरूरी सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!