सीवरेज कार्यों में तेजी, दिन-रात चल रहा सड़क मरम्मत अभियान


हरिद्वार। चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत को लेकर जिला प्रशासन ने कार्य तेज कर दिए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा, उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा दिन-रात कार्य कर सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है।
परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि विगत एक दिन में पैकेज-1 एवं 2 के तहत कुल 216.50 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इसमें न्यू बस्ती, शांति मार्ग, राज विहार फेज-1 और फेज-3 क्षेत्रों में कार्य शामिल हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि यात्रा सीजन में स्थानीय जनता, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। सीवरेज कार्यों के साथ सड़क मरम्मत कार्य भी तेजी से जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!