मोबाइल चोरी की घटना का 12 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की घटना का दून पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार 8 जुलाई को अंकित कुमार निवासी बिजनौर हाल निवासी डालनवाला ने थाना डालनवाला में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोर ने उनके और उनके साथी के कमरे से दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई करते हुए 9 जुलाई को डीएल रोड नालापानी पुल के पास से अनुज कुमार उर्फ कातिया निवासी अंबेडकर कॉलोनी, डालनवाला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस टीम में एएसआई सुबोध कुमार सहित कांस्टेबल अमरीश कुमार और सतेन्द्र कुमार शामिल रहे।
