कैम्पटी-मसूरी मार्ग क्षतिग्रस्त, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं यात्री


टिहरी। लगातार हो रही बारिश के कारण कैम्पटी से मसूरी बैंड जाने वाला मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। जीवन आश्रम से मसूरी बैंड तक सड़क की स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण बनी हुई है।
टिहरी पुलिस ने बताया कि मार्ग पर जेसीबी मशीनों की सहायता से मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन कार्य पूरा होने तक इस मार्ग पर आवागमन सुरक्षित नहीं है। पुलिस ने आमजन और चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों से कैम्पटीदृमसूरी मार्ग का उपयोग न करने की अपील की है। यात्रियों को वाया विकासनगर मार्ग से अपने गंतव्य तक जाने की सलाह दी गई है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात निर्देशों का पालन करने और सावधानीपूर्वक यात्रा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!