कालसी वन प्रभाग का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

देहरादून/विकासनगर। सहायक वन कर्मचारी संघ कालसी वन प्रभाग का द्विवार्षिक अधिवेशन बाड़वाला में आयोजित किया गया। अधिवेशन में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, सभी कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराने और रिक्त पदों पर वन दरोगाओं की पदोन्नति सहित विभिन्न मांगें उठाईं।
शिवालिक वृत्त अध्यक्ष दीपक उनियाल एवं मंत्री/सचिव बीएस रौथाण की देखरेख में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह, मंत्री/सचिव काका कश्यप, उपाध्यक्ष सीमा थापा, संगठन मंत्री आनंद सिंह रमोला, संप्रेक्षक बबीता चंद्रा, प्रचार मंत्री मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रिया एवं संरक्षक संत राम चौहान चुने गए। अधिवेशन में वन विभाग के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
