जलभराव प्रभावित गांवों का विधायक ने किया दौरा

हरिद्वार/लक्सर। सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से लक्सर विधानसभा क्षेत्र के जैनपुर, लादपुर मुहम्मदपुर सहित आसपास के गांवों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए विधायक मो. शहजाद ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार लक्सर एवं संबंधित अधिकारियों को जल निकासी और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रशासन ने जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने की बात कही है।
