मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू


पौड़ी। उत्तराखंड सरकार द्वारा एकल, निराश्रित, परित्यक्ता एवं विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना में पात्र महिलाओं को स्वरोजगार अथवा व्यवसाय स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि इच्छुक महिलाएं योजना का आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट अथवा संबंधित कार्यालयों से प्राप्त कर सकती हैं। आवेदन 14 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक पंजीकृत डाक से जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। उन्होंने पात्र महिलाओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!