बालश्रम उन्मूलन को लेकर चलाया विशेष निरीक्षण अभियान


पौड़ी। जनपद को बालश्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला परिवीक्षा कार्यालय की ओर से बुधवार को पौड़ी मुख्यालय क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान ’’“बालश्रम को रेड कार्ड रू बच्चों को सुरक्षित बचपन और वयस्कों को सम्मानजनक रोजगार”’’ थीम के तहत संचालित किया गया।
जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि जिला टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने पौड़ी बाजार, लोअर बाजार, बस स्टेशन, श्रीनगर रोड सहित विभिन्न दुकानों, होटलों, शोरूम और वर्कशॉप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी बालक को खतरनाक कार्यों में संलग्न नहीं पाया गया। अभियान के दौरान व्यापारियों और आमजन को बालश्रम निषेध कानूनों की जानकारी देते हुए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और बालश्रम से दूर रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि बालश्रम मुक्त समाज के लिए जनसहभागिता और जागरूकता जरूरी है। अभियान में महिला कल्याण, श्रम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!