पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

टिहरी। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत टिहरी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पहली कार्रवाई थाना घनसाली पुलिस ने गश्त के दौरान ग्राम कस्तल निवासी पूरण सिंह को गिरफ्तार कर की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 बोतल और 18 अद्धे सोलमेट ब्लू व्हिस्की बरामद की। वहीं दूसरी कार्रवाई कोतवाली नई टिहरी पुलिस ने सिराई गांव मोड़ स्थित एक टिन शेड पर छापेमारी कर की। यहां से सिराई निवासी गंभीर सिंह राणा को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 18 अद्धे सोलमेट ब्लू और 24 पव्वे इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
