कांवड़ यात्रा में समन्वय से कार्य करें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस


देहरादून। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त बॉर्डर मीटिंग धर्मावाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सहसपुर, देहरादून द्वारा की गई।
बैठक में सीमावर्ती जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। इसमें क्षेत्राधिकारी बेहट, प्रभारी निरीक्षक मिर्जापुर, चौकी प्रभारी बादशाही बाग सहित कोतवाली सहसपुर, कोतवाली विकासनगर के अधिकारियों और चौकी प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने यात्रा के दौरान बेहतर समन्वय और आपसी तालमेल के साथ कार्य करने पर सहमति जताई। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संयुक्त रूप से प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!