हरेला पर उत्तरकाशी में रौपें जाएंगे पौधे

उत्तरकाशी। हरेला पर्व के अवसर पर 16 जुलाई को उत्तरकाशी जनपद में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने समीक्षा बैठक कर अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संरक्षण वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता से पौधरोपण करने और ग्राम पंचायतों व वन पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम तहसील भटवाड़ी के चीवाँ में आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप पौधों की उपलब्धता, रोपण स्थलों की तैयारी तथा पौधों के संरक्षण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
