मंदिर और दुकानों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार


देहरादून। राजपुर थाना पुलिस ने मंदिर और परचून की दुकानों में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के दो छत्र, मंदिर का घंटा, दो धनलक्ष्मी यंत्र, एक हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार 30 मई को अंबिका देवी मंदिर से छत्र और घंटा चोरी होने तथा 23 जून को दो दुकानों का ताला तोड़कर सामान और नकदी चोरी किए जाने के मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर शहनशाही रिजॉर्ट, ओल्ड मसूरी रोड के पास से रोहित शास्त्री (28) और अर्जुन (27) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने नशे की लत पूरी करने के लिए बंद दुकानों और मंदिरों की रेकी कर चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!