हरिद्वार में गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन शत-प्रतिशत पूरा


हरिद्वार। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरने और उनके शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन की सराहना की। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, राजेंद्र चौधरी, सीपीआईएम के राजीव गर्ग, जिला विकास अधिकारी के.के. पंत, जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!