हरेला पर हरिद्वार में लगाए जाएंगे 30 हजार पौधे
हरिद्वार। हरेला पर्व के अवसर पर 16 जुलाई को जनपद हरिद्वार में 30 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागों को 10 जुलाई तक गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता, सिंचाई, जैविक खाद, ट्री-गार्ड और परिवहन सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 11 से 15 जुलाई के बीच सभी पौधारोपण स्थलों का निरीक्षण और सत्यापन किया जाएगा। डीएम ने श्एक परिवारदृदो पौधेश् अभियान चलाकर जनभागीदारी बढ़ाने तथा शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, अस्पतालों, पार्कों और सड़क किनारे स्थानीय एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण और उनकी जीवितता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।
