जिला कारागार में पिरूल हस्तशिल्प प्रशिक्षण शुरू, बंदियों को मिलेगा स्वरोजगार


पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला कारागार पौड़ी में सोमवार से ’’एक जेल-एक उत्पाद’’ पहल के तहत पिरूल क्राफ्ट आधारित तीन सप्ताह के उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर बंदियों द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिरूल आधारित हस्तशिल्प उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग है और यह बंदियों के लिए स्वरोजगार का प्रभावी माध्यम बन सकता है। प्रशिक्षण के दौरान वॉल हैंगिंग, बुके, सजावटी एवं उपयोगी उत्पाद बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने तैयार उत्पादों की बायबैक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा भविष्य में कंप्यूटर, कैंडल मेकिंग और अन्य रोजगारपरक प्रशिक्षण भी शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि रिहाई के बाद बंदी आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!