श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार के पुनः अध्यक्ष बने ज्ञान प्रकाश


हरिद्वार। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई के वार्षिक चुनाव में ज्ञान प्रकाश पांडेय लगातार चौथी बार जिला अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं विनीत धीमान तीसरी बार महामंत्री और देवम मेहता दूसरी बार कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में प्रदेश महामंत्री एवं चुनाव अधिकारी विश्वजीत सिंह नेगी की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शास्त्री और प्रदेश महामंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा जल्द कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए। ज्ञान प्रकाश पांडेय ने पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन पत्रकार हित, सुरक्षा, पेशेवर विकास और सामाजिक-आर्थिक अधिकारों के लिए पहले की तरह सक्रिय रहेगा। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत भुल्लर सहित कई अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!