कोंग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / हरेंद्र बिष्ट,
थराली/देवाल। ग्वालदम-नंदकेशरी-देवाल-वांण मोटर सड़क को बीआरओ को सौंपने, पीएचसी देवाल का उच्चीकरण किए जाने, देवाल में तहसील का संचालन किए जाने, देवाल की बदहाल सड़कों की स्थिति सुधारे जाने सहित तमाम अन्य मांगों को लेकर पिंडर घाटी के कांग्रेसियों ने ब्लाक मुख्यालय देवाल में जन आक्रोश रैली निकाल कर केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने देवाल की उपेक्षा का विरोध करने के साथ ही अयोध्या व बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में धांधली पर रोष प्रकट किया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी देवाल टैक्सी स्टैंड पर एकत्रित हुए वहां से जन आक्रोश रैली निकाली जो मुख्य बाजार, एसबीआई बाजार, एटीएम बाजार होते हुए वापस लौटा,इस दौरान कांग्रेसी चढ़वा चोर गद्दी छोड़, पहले लड़ें थें गौरों से अब लड़ेंगे चोरों से, ग्वालदम-नंदकेशरी-वांण मोटर मार्ग को बीआरओ को सौंपो,देवाल पीएचसी का उच्चीकरण करों,देवाल में तहसील का संचालन शुरू करों,देवाल की उपेक्षा बंद करों आदि नारे लगाते हुए चल रहे थें। इसके बाद रैली बस स्टेशन में पहुंची जहां पर जमा सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अयोध्या, बद्रीनाथ चोरी प्रकरण के साथ ही लगता देवाल की उपेक्षा करने का सरकार पर आरोप लगाया । इसके साथ ही राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार,शराब माफियों,खनन माफिया को संरक्षण देने, बेरोजगार, महिलाओं, नवजवानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए 2027 में जनविरोधी भाजपा की राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने व कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसके बाद भाजपा सरकारों का जोरदार नारेबाजी के साथ पुतला दहन किया गया।इस मौके पर देवाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल गड़िया, थराली अध्यक्ष विनोद रावत, पूर्व पीसीसी महावीर बिष्ट, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, पूर्व जिपंस लक्ष्मण बिष्ट, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के गोपाल दत्त कुनियाल, वरिष्ठ नेता गोविंद पांगती, महेश त्रिकोटी, संदीप कुमार पटवाल आदि ने विचार व्यक्त किए जबकि देवाल के जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, थराली के कनिष्ठ प्रमुख राजा चौहान,देवाल प्रधान संघ अध्यक्ष खिलाप बिष्ट, पूर्व जेष्ठ प्रमुख मोहन राम, राकेश मिश्रा, प्रताप राम,एलडी कुनियाल,खिमी राम, क्षेपंस प्रदीप दानू,जय सिंह नेगी, सचिन बिष्ट,प्रमोद सिंह,कंचन बिष्ट,कै.दुली राम,भुपाल सिंह गड़िया, पुष्पा नेगी, क्षेपंस लीला देवी, हेमा देवी आदि ने रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!