हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच साल और सबसे अधिक अवधि में मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड बनने पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने शहर में शीतल जल हेतु पांच स्थानों पर वाटर कूलर लगवाकर जनता को समर्पित किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता के लिए जनकल्याणकारी कार्य सुचारू रहें।
शनिवार को युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में पांच स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए गए। जोकि गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग, आर्यनगर—सिंहद्वार रोड पर रामनगर में शिव मंदिर, श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर न्यू रामनगर, जगजीतपुर में चौराहे पर पीठ पुलिया के पास शनिदेव मंदिर और सेक्टर टू गुरूद्वारे पर स्थापित किए गए। विक्रम भुल्लर ने बताया कि विद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ अन्य श्रद्धालुगण एवं आगंतुकों के साथ आमजन प्रतिदिन आते हैं। वर्तमान में इन स्थलों पर शुद्ध एवं शीतल पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध नहीं था, इसलिए किसी को असुविधा न हो, इसके लिए वाटर कूलर लगवाए गए।

उन्होंने बताया कि वाटर कूलर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सबसे अधिक अवधि तक मुख्यमंत्री पद पर सफलतम कार्यकाल बने रहने पर जनता को समर्पित किए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय और जनताहित में किए जा रहे कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून बनाकर प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का का मौका मिला। आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड से जरूरतमंदों को पांच लाख का निशुल्क इलाज दिलवाने का अह्म काम किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र शास्त्री, आचार्य योगेश शास्त्री, डॉ चर्चित बालियान, डॉ रिंकू छोकर, पूर्व यूनियन अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अश्वनी, अध्यक्ष रविकांत मलिक, महासचिव फकीरचंद, कोषाध्यक्ष सज्जन, वेदपाल आर्य, अशोक आर्य, राजकमल, गौरव शर्मा, आश्रम अध्यक्ष धर्मेंद्र, युधिष्ठिर वालिया, जिला महामंत्री राहुल शर्मा आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!