देहरादून में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

देहरादून। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद में आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत देर रात और सुबह तड़के से सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमें नगर से देहात तक वाहनों की आकस्मिक जांच कर रही हैं।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधी जानकारी जुटाई गई। पुलिस अधिकारी स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहकर चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। अंतरराज्यीय व आंतरिक बॉर्डर मार्गों पर भी संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।
