चेपड़ो एकादश ने कड़ा मुकाबला करते हुए 5 रनों से मैच जीता

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / हरेंद्र बिष्ट,
थराली/देवाल। विकासखंड देवाल के अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव उदेपुर सौरीगाड़ के चनियाली में आयोजित शौर्य चक्र विजेता स्व० शेर सिंह गड़िया स्मृति चौथा सीजन चन्याली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2020 का फाइनल मैच थराली ब्लाक के चेपड़ो एकादश ने कड़े मुकाबले में 3 बाल शेष रहते हुए 5 रनों से मैच जीत लिया।
पांच जून से शुरू हुए प्रीमियर लीग मैच का गुरुवार को फाइनल मैच देवाल ब्लाक के चन्याली एकादश एवं थराली ब्लाक के चेपड़ो एकादश के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए चेपड़ो एकादश ने 2 विकेट शेष रहते हुए निर्धारित 18 ओवर में 99 रन बनाए, जबकि चन्याली एकादश 17 ओवर 1 बाल आल आउट हो गई जिससे चन्याली 5 रनों से मैच हार गई। चेपड़ो के अरसद मैन आफ दा मैच एवं मैन आफ दी सीरीज चन्याली के कमल मेहरा,बेस्ट बालर मुकेश गड़िया, बेस्ट फिल्डर कमल गड़िया रहें,इस मौके पर देवाल के ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत, कांग्रेस जिला महामंत्री संदीप पटवाल ,हरमल-चोटिल-उदेयपुर के क्षेपंस रमेश गड़िया, देवाल प्रधान संघ अध्यक्ष खिलाप बिष्ट, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष खिलाप बिष्ट ने विजेता चेपड़ो एवं उपविजेता चन्याली को चमचमाती ट्राफी के साथ ही एवं विजेता को 31 हजार एवं उपविजेता को 15 हजार रुपए नकद प्रदान किया। इस मौके पर क्षेपंस रमेश गड़िया,उदेपुर के प्रधान यशवंत गड़िया, आयोजक खीम सिंह गड़िया, शीतल गड़िया,अध्यक्ष बलवंत दानू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि 20 दिनों तक चले क्रिकेट मैच में कुमाऊं की 4 एवं गढ़वाल की 21 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके भाजपा महामंत्री नरेंद्र बागड़ी, प्रधान झलिया दलवीर दानू,मोपाटा के रूप सिंह कुंवर, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र दानू,नेवी के कैप्टन माइकल मेहरा, पूर्व उप प्रधान दलवीर गड़िया, सामाजिक कार्यकर्ता कलम गड़िया, विक्रम गड़िया, पुष्कर सिंह गड़िया, बलवंत बागड़ी,हुकम सिंह दानू,धनी राम,कलम दानू प्रताप सिंह ,राम सिंह, मदन सिंह, नारायण सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष जनाकी देवी बतौर विशिष्ट अतिथि पुरूस्कार वितरण समारोह में मौजूद रहे। अम्पायरिंग चंदन दानू एवं विरेंद्र दानू रहें।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत ने चन्याली में चौपाल/टिन शैन निर्माण, एवं क्षेपंस रमेश गड़िया ने चन्याली में खंडजा,सीसी निर्माण की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!