अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गरजा प्रशासन का पीला पंजा
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। जनपद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए टीबड़ी रेलवे अंडर ब्रिज (आंबेडकर चौक) के पास रेलवे भूमि पर बनी झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने की कार्रवाई की। यह अभियान नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में रेलवे, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया।
अभियान के तहत करीब 40 से 45 अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि रेलवे प्रशासन के अनुरोध पर यह अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा, आगामी कांवड़ मेला और कुंभ मेले को देखते हुए सरकारी भूमि, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों से अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इस अभियान में सीओ सदर एसपी बलूनी, रेलवे डिवीजन इंजीनियर अनूप कुमार, सेक्शन इंजीनियर पंकज शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता सहित पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!