मानव तस्करी रोकथाम हेतु चलाया विशेष चेकिंग अभियान

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा जनपद के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में मानव तस्करी रोकथाम एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत मोरी क्षेत्र के ग्राम मौताड़, आराकोट तथा नौगांव के थान गांव में ग्रामीणों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान 112, 1098, 1930, जीरो एफआईआर और पॉक्सो एक्ट की जानकारी भी दी गई। आराकोट क्षेत्र में संभावित हॉट-स्पॉट स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। पुलिस ने आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की।