पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में देरी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो ) गजमफर अली,
विकासनगर/हरबर्टपुर। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और विकासनगर-हरबर्टपुर संयुक्त कांग्रेस ने देश में लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं के निरस्तीकरण और भर्ती प्रक्रिया में देरी के खिलाफ तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद उप जिलाधिकारी विकासनगर के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा गया।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि सरकार युवाओं को हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और कई मामलों में मानसिक तनाव बढ़ने से युवा आत्महत्या तक कर रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई। ज्ञापन में मांग की गई कि देशभर में पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच हो, नकल माफिया पर सख्त कार्रवाई की जाए, भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाया जाए और लंबित भर्तियों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और युवाओं के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग भी की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।