यातायात पर यूनियनों की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,

हरिद्वार। पंचपुरी हरिद्वार महासंघ के महामंत्री नवीन तेश्वर प्रधान के नेतृत्व में यातायात से संबंधित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात कर यूनियनों की समस्याओं, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि हरिद्वार में वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं, ऐसे में परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन और यूनियनों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल फोन कर निर्देश दिए कि यातायात यूनियनों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाए तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और इसके लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा।
महामंत्री नवीन तेश्वर, पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह ने कहा कि हरिद्वार विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था को मजबूत और व्यवस्थित बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री द्वारा यूनियनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और अधिकारियों को तत्काल निर्देश देना स्वागत योग्य कदम है। इससे प्रशासन और यूनियनों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा तथा श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
जितेंद्र नेगी ने कहा कि परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोग लगातार यात्रियों और श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री के हस्तक्षेप के बाद लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान तेजी से होगा।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह, महामंत्री नवीन तेश्वर प्रधान, जितेंद्र नेगी, चंडी चौक मैक्स यूनियन के अध्यक्ष दिनेश राठी, दीपक शर्मा, अंगद सक्सेना सहित कई पदाधिकारी एवं यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!