झामण प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दिखा आस्था का संगम


उत्तरकाशी। विकास खण्ड भटवाड़ी की बड़ागड़ी पट्टी के ग्राम माण्डौ एवं जसपुर में ध्याणी मिलन समारोह एवं झामण प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।
ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम है। कार्यक्रम में ध्याणी-मैती, मातृशक्ति एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। समिति अध्यक्ष मीरा उनियाल सहित पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने आयोजन को समाज की एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का माध्यम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!