20 पोलिंग बूथों ने हासिल किया 100 प्रतिशत लक्ष्य


उत्तरकाशी। जनपद की तीनों विधानसभाओं में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी देखी जा रही है। अब तक 20 पोलिंग बूथों का शतप्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने कार्य की समीक्षा कर सभी बीएलओ को प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर गति बढ़ाने के निर्देश दिए। गंगोत्री, यमुनोत्री और पुरोला विधानसभा क्षेत्रों की कई महिला बीएलओ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने बूथों का 100ः डिजिटाइजेशन पूरा किया है। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्य निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सशक्त बनाएगा।


निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

उत्तरकाशी। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्रा ने 50 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन वाले पोलिंग बूथों की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष डिजिटाइजेशन कार्य युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए तथा समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त किया जाए। एडीएम ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!