वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर

उत्तरकाशी। डुंडा स्थित वृद्धाश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, कल्याण और संरक्षण विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सचिव सचिन कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, संरक्षण संबंधी प्रावधानों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़ती आयु के साथ आने वाली सामाजिक, शारीरिक, मानसिक और आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों को विशेष अधिकार प्रदान किए गए हैं। शिविर में वृद्धाश्रम के अधीक्षक, पराविधिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
