15 जून से शुरू होगी भव्य श्रीमद् देवीभागवत महापुराण

श्रीनगर। विकासखंड खिर्सू के ग्राम सरणा में 15 से 23 जून तक श्रीमद् देवीभागवत महापुराण कथा एवं महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा। मां भगवती गौरा देवी और नागराजा देवता की कृपा से आयोजित यह धार्मिक महोत्सव सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और लोक परंपराओं के संरक्षण का संदेश देगा। कथा का शुभारंभ 15 जून को भव्य कलश यात्रा से होगा, जबकि प्रतिदिन दोपहर 2 से 6 बजे तक कथा प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। कथा व्यास परम पूज्य आचार्य पंडित प्रमोद चमोली श्रद्धालुओं को देवी महिमा, भक्ति, संस्कार, नारी शक्ति और मानव कल्याण के संदेश से प्रेरित करेंगे।
