पुलिस ने कुख्यात महिला ड्रग माफिया मेहराज को देहरादून से दबोचा
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार और ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित कुख्यात महिला ड्रग माफिया मेहराज को देहरादून से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अप्रैल 2026 में स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों से पूछताछ में मेहराज का नाम सामने आया था। जांच में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रही थी, लेकिन पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर उसके देहरादून स्थित आवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक मेहराज लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रही है और उसके खिलाफ देहरादून तथा उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!