कांवड़ यात्रा और कुंभ मेले की तैयारियों के बीच डीएम ने किया निरीक्षण


हरिद्वार। आगामी कांवड़ यात्रा एवं कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बहादराबाद बाईपास से जगजीतपुर तक निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 30 जून तक पूर्ण किए जा सकने वाले सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ मेले के दौरान किसी प्रकार का सड़क निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा, इसलिए सभी लंबित कार्य समय रहते पूरे होने चाहिए।
उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों और डंपरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही भूमि संबंधी मामलों, वृक्ष कटान और अन्य तकनीकी बाधाओं का शीघ्र समाधान कर कार्यों में आने वाली रुकावटों को दूर करने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों और एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!