विश्व पर्यावरण दिवस पर आज होगा पौधारोपण


हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कुंभ नगरी में ‘हरित हरिद्वार’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मेला प्रशासन, जिला प्रशासन और एचआरडीए के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे इस अभियान में सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। मेलाधिकारी सोनिका ने बताया कि शहर की प्रमुख सड़कों, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों, घाटों और कुंभ मेला क्षेत्र में पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही पौधों के संरक्षण और देखभाल के लिए भी विशेष कार्ययोजना बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!