शिविर में 19 शिकायतें दर्ज, कई का मौके पर निस्तारण
हरिद्वार। ग्राम कमेलपुर में समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने जनसमस्या समाधान एवं जनसंवाद शिविर में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
शिविर में ग्रामीणों ने विधवा पेंशन, राशन कार्ड सहित विभिन्न जनहित मुद्दे उठाए। कुल 19 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 8 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
