जिला अस्पताल के औषधि भंडार का निरीक्षण, 7 नमूने लिए

टिहरी गढ़वाल। जिला चिकित्सालय बौराड़ी के औषधि भंडार का निरीक्षण बुधवार को वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सी.पी. नेगी और औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा द्वारा किया गया। यह निरीक्षण जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर किया गया।
निरीक्षण के दौरान औषधियों के भंडारण, अभिलेखों, शीत श्रृंखला व्यवस्था तथा एक्सपायरी दवाओं के पृथक रखरखाव की जांच की गई। अधिकारियों ने दवाओं को निर्धारित मानकों के अनुसार रखने और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सात औषधियों के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए गए, जिन्हें प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। व्यवस्था को सामान्य रूप से संतोषजनक पाया गया।
