अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, 5.99 किलो मादक पदार्थ बरामद
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
देहरादून। मुख्यमंत्री के ’ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान और ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पटेलनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मपुरी कालाग्राउंड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान निर्मला (40 वर्ष), निवासी ब्रह्मपुरी, को 5 किलो 992 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्ता बिहार से गांजा लेकर आई थी और उसे सेलाकुई व आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों तथा स्थानीय नशे के आदी लोगों को बेचने की फिराक में थी। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि अभियुक्ता का पति धर्मेंद्र साहनी पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण पुंडीर, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, नितिन सैनी तथा महिला कांस्टेबल संजू शामिल रहीं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!