प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: शीशमबाड़ा में सरकारी भूमि से हटाई अवैध मजार
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में देहरादून जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में तहसील विकासनगर के शीशमबाड़ा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बने एक अवैध मजार और अन्य अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
प्रशासनिक जांच में संबंधित भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज पाई गई थी, जिस पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया था। नियमानुसार नोटिस और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नए अतिक्रमण रोकने के लिए नियमित निगरानी और निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!