युवाओं के लिए प्रेरणा बने डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल

देहरादून। शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने भारत सरकार के कर्मयोगी मिशन के तहत डिजिटल बहुआयामी पाठ्यक्रमों की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ‘भारत कर्मयोगी सर्टिफिकेट’ प्राप्त किया है। यह प्रमाणपत्र इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिस्ट्रेशन द्वारा जारी किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत और समाज के विभिन्न वर्गों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
